पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश का राजा चुनने के लिए निकली नावागढ़ की रानी सुमेधा

प्रदेश का राजा चुनने के लिए निकली नावागढ़ की रानी सुमेधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावागढ़राज परिवार की रानी जिला परिषद सदस्य सुमेधा राजलक्ष्मी रविवार की दोपहर पौने दो बजे अपने स्कॉर्पियो वाहन से मतदान के लिए पहुंची। सुमेधा राजलक्ष्मी अपने पुत्र एवं पुत्री के साथ मतदान करने आई। उन्होंने डुमरा दक्षिण पंचायत सचिवालय स्थित बूथ संख्या 75 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मतदान करना सभी व्यस्क नागरिकों का मौलिक अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग सभी लाेगों को करना चाहिए।

जगरनाथ सिंह।

कतरास| कतरासराजा के द्वितीय पुत्र जगरनाथ सिंह ने सुबह आठ बजे अपने मतदान केंद्र संख्या 71 शांति संघ क्लब में अपने मत का प्रयोग किया। उनके साथ पूरे परिवार ने मतदान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि लोग बड़े उत्साह के साथ गरीबों की सेवा करने वाला विकास करने वाले को वोट किया। विधि-व्यवस्था दुरुस्त किए जाने से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। इसके लिए प्रशासन को बधाई दी।

कतरास राजा के पुत्र ने किया मतदान

बाघमारा में मतदान के बाद जिप सदस्य सुमेधा राजलक्ष्मी उनके परिजन।