पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार. कतरास

डीबी स्टार. कतरास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार. कतरास

सत्तोदा दुनिया से चले गए, लेकिन उनके विचार आदर्श आज भी हमलोगों के पास है। दादा की कमी की भरपाई हमलोग नहीं कर सकते हैं। उक्त बातें शनिवार को कतरास सामुदायिक भवन में अायोजित एसएन भट्टाचार्य उर्फ सत्तो दा की तृतीय पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान बच्चा सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि दादा हमेशा गरीब, किसान, मजदूर की एकजुटता पर बल देते थे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा भगत सिंह को अपना आदर्श मानते थे। पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने कहा कि सत्तो दा ने झारखंड के विभिन्न स्थानों पर मजदूर संगठन समिति का गठन कर शोषित किसान मजदूरों को जागरूक करने का काम किया। मासस के महासचिव हलधर महतो ने कहा कि वे एेसे सपूत थे जो कतरास ही नहीं कई प्रांतों में अपने नाम की छाप छोड़ गए हैं। महतो ने सत्तो दा के कर्म काे आदर्श मानकर लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कहीं। कार्यक्रम को विधायक अरूप चटर्जी, हरि अग्रवाल, विजय झा, डाॅ पंकज कुमार, अधिवक्ता समर श्रीवास्तव, रामदेव पांडेय, कपिलदेव सिंह, निमाई मुखर्जी, महादेव चटर्जी, उमेश उषा, उत्तम मुखर्जी, अधिवक्ता बच्चा सिंह, कृष्णा कुमार, शहजाद अंसारी, द्वारिका राय, निताई रवानी, अधिवक्ता महादेव सिंह, रामदेव पांडेय, राखोहरि विश्वास, योगेश्वर महताे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व दीपनारायण के नेतृत्व में सामुदायिक भवन से बाइक जुलूस निकाला गया जो कतरास बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, भटमुरना होते हुए वापस सामुदायिक भवन पहंुंचा। जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दाैरान प्रगतिवादी नौजवान सभा के साथियों द्वारा क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया गया।

जानकारी लेने के बजाय कई बार मसखरी करते हैं उपभोक्ता

सत्तो दा को श्रद्धांजलि देते पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो अन्य।

{ तृतीय पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

किसान और मजदूरों की आवाज थे सत्तो दा : जलेश्वर

सत्तो दा के पुण्यतिथि के मौके पर शहर में निकली बाइक जुलूस।