पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता ने भाजपा को दिया है करारा जवाब : कांग्रेस

जनता ने भाजपा को दिया है करारा जवाब : कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास|शहर केपचगढ़ी बाजार स्थित प्रियदर्शनी पथ में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में देश के कई राज्यों में संपन्न 33 विधानसभा एवं तीन लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस अन्य पार्टियों को मिली सफलता पर उन राज्यों की जनता को बधाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जनता ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मत देकर उनकी हवा निकाल दी है। जनता ने एक सौ दिनों के कार्यकाल की सफलता का दंभ भरने वाली केंद्र सरकार को उचित जवाब दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके मंत्रियों का अहम जनता ने तोड़ दिया है। भाजपा को इस बात का घमंड हो गया था कि अब कांग्रेस या अन्य पार्टियां भारत में कभी सरकार नहीं बना पाएंगी। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के नवनिर्वाचित सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक को शौकत खां, पंकज वर्मा, मो शाहिद, मो प्रिंस, सुरेंद्र राम, अरूण राम, प्रकाश कुमार, मो नईम, प्रदीप लाला, अजय कुमार, मो आशिक आदि ने संबोधित किया।