पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज | कतरास

भास्कर न्यूज | कतरास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कतरास

बीसीसीएलकतरास क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में सोमवार को द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के पश्चात समिति के सदस्यों ने अलग-अलग टीम बनाकर खदानों का निरीक्षण किया। बैठक में कतरास क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से सभी कोलियरी, खदान ओसीपी में सुरक्षा से जुड़ी बातों को विस्तृत ढंग से रखा। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन की पक्ष को खारिज करते हुए कई महत्वपूर्ण बातों को प्रस्तुत किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि सुरक्षा काे लेकर एजेंडा मिनटस बनाया तो जाता है, लेकिन इसे तो धरातल पर उतारा जाता है और ही इसे मूर्तरूप दिया जाता है। प्रतिनिधियों ने अागे कहा कि नियम कानून में समय के अनुसार परिवर्तन होनी चाहिए। डीजीएमएस से भी गाईडलाइन आनी चाहिए। प्रबंधन की ओर से सीजीएम सेफ्टी मुख्यालय सुरेंद्र प्रसाद एवं कतरास जीएम एके दत्ता ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सलाह को प्रबंधन विशेष ध्यान रखने का काम करेगी। बैठक से पूर्व शहीद श्रमिकों के आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। महाप्रबंधक एके दत्ता ने स्वागत भाषण दिया। वहीं सुरक्षा प्रबंधक उमेश पंडित ने सुरक्षा से संबंधित बातों को विस्तृत ढंग से रखा। अवर महाप्रबंधक केडी प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर यूनियन प्रतिनिधियों में बिंदेश्वरी प्रसाद, विनोद मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, आरएस तिवारी, एचएन चटर्जी, गोपाल मिश्रा आदि मौजूद थे।

समिति सदस्यों ने लिया खदानों का जायजा

बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र की द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में सुरक्षा जागरूकता शिविर में मौजूद अधिकारी।