पीसीसी पथ का हुआ शिलान्यास
कतरास | कतरासबाजार के सुभाष नगर में वार्ड नंबर एक के पार्षद विनोद गोस्वामी ने गुरुवार काे पीसीसी पथा का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुभाष नगर मुहल्ले के लोगों की मांग पर यहां पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है। यहां के लोगों को बरसात के दिनों में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मौके पर ललन कुमार पांडेय, लालजी प्रसाद, बबलू मिश्रा, एसडी मिश्रा, जीतेंद्र कुमार सिंह, रंजीत कुमार देव, राम नरेश शर्मा, दूधनाथ सिंह, राजेश सिंह, मो अकबर, सुबीर मंडल आदि मौजूद थे।