ट्रांसफार्मर में आग लगी, रोड़ेबाजी
कतरास | ईस्टकतरास में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यस्थल के समीप बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर में शनिवार की देर शाम आग लग गई। जिससे वहां अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने बताया कि शॉट सर्किट होने से ट्रांसफार्मर में आग लगी। जिससे ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। सूचना पाकर रात साढ़े दस बजे दो दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास चल रहा है। वहीं अगलगी की घटना से मची अफरा-तफरी के दौरान लोगों ने रोड़ेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने लाठी भी भांजी और मामले को शांत कराया।