पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . कतरास

डीबी स्टार . कतरास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . कतरास

अधिवक्तामंच द्वारा मतदाता जागरण मंच अभियान की समाप्ति पर रानी बाजार सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता महेश गुप्ता संचालन राजीव सिंह द्वारा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ओपी लाल, विजय कुमार झा एवं राखोहरि विश्वास ने सभी मतदाताओं से स्वस्थ मतदान करने की अपील की। दबंग एवं अपराधियों से राजनीति को मुक्त करने की बात कही। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने शत प्रतिशत मतदान करने की बात कही। बैठक में अजीत कुमार, सोमनाथ चटर्जी, ब्रज किशोर शर्मा, अंबर कुमार रजवार, ब्रज किशोर कर्ण, हरि गौड़, अमीत कुमार, जगेश्वर ठाकुर, शंकर रजवार, सुरेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार, संदीप प्रसादआदि मौजूद थे।

स्कूलबच्चों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली | सिजआ: प्राथमिक विद्यालय पासीटांड़ के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। स्कूल परिसर से िनकली रैली पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर पुन स्कूल पहंुची। रैली में शामिल बच्चे अपने हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां बैनर लेकर चल रहे थे। रैली में शामिल बच्चे भ्रष्टाचार पर चोट दो, प्रलोभन से दूर रहो, दिल दिमाग से वोट करो, नोट को चोट दो आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।



इस दौरान लोगों को मतदान का महत्व बताया गया।

मतदाता जागरूकता सेमिनार आयोजित

राजगंज: राजगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक (एनएसएस) की यूनिट वन एवं टू द्वारा राजगंज डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। जिसमें स्वयं सेवकों द्वारा ग्रामीणों को मतदान का महत्व के बारे में बताया गया। इसके बाद डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में प्राचार्य, एनएसएस यूनिट वन के प्रभारी सूरज महतो आदि थे।



, यूनिट टू के प्रभारी श्याम नंदन सिन्हा समेत प्रोफेसर छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

महुदा में मतदाता जागरूकता रैली में शामिल लोग।

अधिवक्ता मंच द्वारा मतदाता जागरण मंच अभियान की समाप्ति पर आयोजित की गई बैठक

वकीलों ने की स्वस्थ मतदान की अपील