- Hindi News
- विकास चाहिए तो भाजपा की सरकार बनाएं : राजनाथ सिंह
विकास चाहिए तो भाजपा की सरकार बनाएं : राजनाथ सिंह
ढुल्लू के समर्थन में गृहमंत्री ने की सभा, मांगे वोट
भास्कर न्यूज|सोनारडीह/कतरास
केंद्रीयगृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड का विकास भाजपा ही कर सकती है। विकास चाहिए तो इस बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करें। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोनारडीह में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी शख्सियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जो अमेरिका पहले मोदी का विरोध कर रही थी और वीजा देने से इनकार कर रही थी। आज वही अमेरिका रेड कारपेट बिछाकर मोदी का सम्मान कर रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को पूरे विश्व में सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करें, संपूर्ण विकास का वादा करता हूं।
उन्होंने उपस्थित लोगों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी भी ली। साथ ही कहा कि समस्याओं का समाधान भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार करेगी। विधायक ढुल्लू महतो ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से झारखंड को लूटने वालों की संपत्ति की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर बिहार के सांसद सुशील कुमार सिंह, प्रभात मिश्रा, निरंजन गुप्ता, ब्रम्हेश्वर सिंह, विनय सिंह, रबिता देवी, लखन शर्मा, विशाल सिंह, मान सिंह, बसंत पांडेय, उत्तम गयाली, विजय सिंह मौजूद थे।
भाजपा समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते राजनाथ सिंह।