चुनाव को ले शहर में निकला फ्लैग मार्च
कतरास | बाघमाराविधानसभा में 14 दिसंबर को होने वाले चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के साथ साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने स्वच्छ मतदान के लिए शुक्रवार को कतरास में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी एवं जवानों ने शहर के छाताबाद, थाना चौक, कतरी नदी किनारे, मस्जिदपट्टी, बस स्टैंड, गुहीबांध, कलाली फाटक, कतरास बाजार, श्यामडीह, टंडा का भ्रमण किया।
इधर चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा गश्ती तेज कर दी गई। कतरास पुलिस चुनाव से संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इसके अलावा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस की चार कंपनियां कतरास पहुंच चुकी है। थानेदार सतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस की तैनाती की जाएगी।