जलेश्वर ही कर सकते हैं विकास : अनवर
विधानसभाचुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस, राजद जदयू के संयुक्त प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने पूरी ताकत झोंक दी। उनके पक्ष में शुक्रवार को बिहार के तीन मंत्री एक सांसद ने माेर्चा संभाला। इसके अलावा महागठबंधन के लोगों ने भी जगह-जगह दौरा नुक्कड़ सभा कर जलेश्वर के पक्ष में मतदान की अपील की। शुक्रवार को आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद अनवर अली ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर भारत को बांटने की कोशिश की जा रही है। हिंदू मुसलमान के नाम पर लोगों को भरमाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जदयू प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने पूर्व में बाघमारा का सर्वांगीण विकास किया है और आपका सहयोग रहा तो आगे भी करेंगे। प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने कहा कि विधायक ढुल्लू के कार्यकाल में बाघमारा बेपटरी हो गई है। इसे पटरी पर लाने के लिए ढुल्लू को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ेगा। कहा कि बाघमारा में पिछले पांच वर्षों में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। रोजगार के नाम पर बेरोजगार युवकों को आपराधिक दुनिया में ढकेलने का काम किया गया है। ढुल्लू का साथ देने वाले अधिकतर नौजवान आज मुकदमे में फंसे हुए हैं। कहा कि बाघमारा में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। चुनाव में जीत के बाद बेराेजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। सभा को मंत्री विनोद यादव, विधायक कृष्ण नंदन, पूर्व मंत्री ओपी लाल, अजब लाल शर्मा, रणधीर ठाकुर, रामस्वरूप यादव, बैजनाथ यादव, शौकत अली, प्रदीप पांडेय, चंद्रदीप यादव, बैजनाथ यादव, जियाउल हक, एेनुल हक आदि ने संबोधित किया।
बाघमारामें जदयू की लहर : श्रवण कुमार
कतरास: बाघमारा में भय, दहशत का माहौल है। लोगों का रोजगार छीन गया है। विधायक ढुल्लू महतो की कार्यशैली से यहां की जनता परेशान है। कई योजनाएं बंद हैं। उक्त बातें बिहार के ग्रामीण संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को जदयू कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बाघमारा की जनता भाईचारगी, अमन शांति चाहती है। जलेश्वर के कार्यकाल में जो कार्य हुआ उसके बाद विकास का पहिया थम गया है। वहीं झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री सह अधिवक्ता निर्मल रवानी ने जलेश्वर के समर्थन में अपने समर्थकों के साथ इलाके का दौरा किया। मौके पर पार्षद महावीर पासी, रवि चौबे आदि मौजूद थे।
सभा म