पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएम कार्यालय के समक्ष धरना कल से

जीएम कार्यालय के समक्ष धरना कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास | वार्डसंख्या चार के पार्षद महेश पासवान के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर 18 सितंबर से कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्षद पासवान ने कहा कि गजलीटांड़ में संचालित आरके ट्रांसपोर्ट में स्थानीय बेरोजगारों को शत प्रतिशत नियोजन, गजलीटांड़, यूनियन अंगारपथरा तथा लालटेन अंगारपथरा में फिल्टर प्लांट से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, चैतुडीह कोलियरी में निर्मित पानी टंकी से लकड़का उपर एवं नीचे बस्ती, कटहल धौड़ा, छाताबाद 16 नंबर, बंगाली धौड़ा, लाल धाैड़ा आदि में पेयजल एवं पिट वाटर की आपूर्ति जैसी मांगों को लेकर धरना देने का निर्णय लिया गया है।