वार्ता के बाद भूख हड़ताल स्थगित
कतरास | सिजुआक्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष 22 सितंबर से प्रस्तावित सिमेवा की भूख हड़ताल प्रबंधन से वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई। मंगलवार को सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में सिमेवा के साथ की हुई वार्ता में महाप्रबंधक ने सभी 108 मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया। वार्ता में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक जेपी गुप्ता तथाा सिमेवा की ओर से सुदामा विश्वकर्मा, यमुना सिंह, गोपाल पासवान, राजेंद्र नारायण, मनोहर पंडित, रामराज प्रसाद, सच्चिदानंद कुमार, आदित्य नाथ झा, आरएन लालदेव, मजहर अंसारी, जगदीश प्रसाद, मो असगर, अशोक वर्मा थे।