पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा का धरना 19 को

भाजपा का धरना 19 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास | बाघमाराप्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को विवाह मंडप सोनारडीह में प्रखंड अध्यक्ष निरंजन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया। मौके पर मौजूद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपनारायण सिंह ने प्रखंड के सभी पंचायत तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को धरना कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। बैठक में गोखुल तिवारी, विनय सिंह, श्याम गुप्ता, अमरनाथ सिंह, उत्तम गयाली, पिंटू गुप्ता, उमेश सिंह, बबलू मिश्रा, सुरेंद्र पासवान, हरेंद्र गिरि आदि मौजूद थे।

तीनके खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी : तेतुलमारी| तेतुलमारीथाना क्षेत्र के नगरीकला निवासी हेमिया देवी ने अपने ही गांव के टिंकू महतो, दिनेश महतो पांडेय महतो पर रास्ते में रोककर मारपीट कर गाली गलौज करने का अारोप लगाते हुए स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दी है।