- Hindi News
- प्रबंधन ने मृतका के पति को दी सहयोग राशि
प्रबंधन ने मृतका के पति को दी सहयोग राशि
जर्जरबिजली तार की चपेट में आने से पिछले दिनों महथाडीह निवासी बीसीसीएल कर्मी बुधन राय की 40 वर्षीय प|ी नेबी घटवारीन की मौत पर प्रबंधन ने सहयाेग के रूप में पति बुधन को तीस हजार रुपए मुहैया कराया। कर्मी की प|ी की मौत पर महज 30 हजार सहयाेग राशि दिए जाने पर वहां मौजूद लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उपस्थित लोगों ने कहा कि मृत्युपरांत वार्ता के दौरान प्रबंधन ने 40 हजार देने का आश्वासन दिया था। लोगों द्वारा रोष जताने पर प्रबंधन ने दुर्गा पूजा से पूर्व शेष दस हजार रुपए देने का आश्वासन दिया। मालूम हो कि 11 सितंबर की शाम जर्जर विद्युत तार की चपेट में आने से बुधन की प|ी की मौत हो गई थी।
सहयोग राशि देने के दौरान परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिप सदस्य सुभाष राय, विधायक प्रतिनिधि शत्रुधन महतो, मुखिया अर्जुन भुइयां, रघुनाथ हजारी, विनोद सिंह, राजेश राय आदि मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रबंधन से जर्जर विद्युत तार पाेल बदलने की मांग की है।
प्रबंधन के साथ वार्ता करते जिप सदस्य सुभाष राय अन्य।