विश्वकर्मा पूजा आज, तैयारी पूरी
कतरास | देवशिल्पीभगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारी कतरास कोयलांचल में जोर-शोर से चल रही है। इलाके के सभी कोलियरी, वर्कशॉप, गैराज वाहन स्टैंड में पूजा को लेकर छोटे बड़े पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पूजा को लेकर मंगलवार को कतरास शहर में पूजन सामग्री मूर्ति खरीदने वालों की भीड़ जुटी रही। लोग पूजा भंडार, मिठाई दुकान, फल-फूल दुकान तथा मिट्टी के बर्तनों की दुकानों आवश्यक सामग्री की खरीदारी करते देखे गए। शहर के कतरी नदी स्थित दुर्गा मंदिर में उत्तम सूत्रधर के पास मूर्ति खरीदने वालों का तांता लगा रहा। भगवान विश्वकर्मा की पूजा वैदिक पररंपरा के मुताबिक संपन्न कराने के लिए आयोजनकर्ताओं ने जानकार पंडितों से समय निर्धारित कर रखा है। इधर शहर के सर्विसिंग सेंटरों में वाहन मालिक अपने वाहन लेकर सर्विसिंग कराने पहुंचे। जिसके कारण सर्विसिंग सेंटर में लोगों की काफी काफी भीड़ लगी रही।