विजयी प्रतिभागी किए गए पुरस्कृत
कतरास| राजेंद्रबालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच क्वीज एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता काे पांच वर्ग गांधी, नेताजी, टैगोर, इंदिरा तथा विवेकानंद ग्रुप में विभक्त किया गया था। इसमें कक्षा सप्तम से दशम तक की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने विभिन्न तरह की पेंटिंग के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी वंदना शर्मा, पम्मी विश्वकर्मा, निशा कुमारी, नुपूर चटर्जी, रूची कुमारी, सरिता कुमारी, सीमा कुमारी, विला कुमारी, दीप्ति कुमारी, अांचल विश्वकर्मा को विद्यालय की प्राचार्य सुमन मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संगीत शिक्षक नासीर खान के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया।