पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कतरास को िमले 1 जेसीबी 4 ट्रैक्टर

कतरास को िमले 1 जेसीबी 4 ट्रैक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर के 15 सितंबर के अंक में ‘सुविधाओं से वंचित जनता की ओर नहीं है किसी का ध्यान’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन की कुंभकर्णी निद्रा टूटी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर में सफाई कार्य कराने के लिए नगर निगम कार्यालय कतरास अंचल को चार ट्रैक्टर एक जेसीबी मशीन उपलब्ध कराया है। संभवत: अब कतरास के लोगों को गंदगी से मुक्ति मिलेगी। िवभाग द्वारा सफाई कार्य के लिए ट्रैक्टर जेसीबी मशीन उपलब्घ कराने से लोगों में खुशी देखी जा रही है। लोगों ने इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र, पार्षद विनोद गोस्वामी हरि को बधाई दी है।

जिला प्रशासन से सफाई के लिए वाहन उपलब्ध कराने के बावजूद शहर में नियमित रूप से गंदगी की सफाई होगी या नहीं इसे लेकर लोग सशंकित हैं। लोगों का कहना है कि इन वाहनों के लिए इंधन की व्यवस्था कौन करेगा यह स्पष्ट नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में शहर में सफाइ का कार्य कभी भी ठप हो सकता है। इस संबंध में पूछे जाने पर विभाग के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। टैक्स दारोगा वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि शहर में अब सफाई का काम जारी रहेगा।





शहर के लोगों को आने वाले दिनों में गंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।



कैसे होगी इंधन की व्यवस्था

15 सितंबर को दैनिक भास्कर में छपी खबर।

जिला प्रशासन को बघाई

पार्षदविनोद गोस्वामी ने सफाई कार्य के लिए वाहन उपलब्ध कराने पर जिला प्रशासन को बधाई दी है। कहा कि आंदोलन के कारण ही कतरास को वाहन उपलब्ध कराया गया है।









पार्षद महेश पासवान प्रतिनिधि मासूम खान ने कहा कि अब कतरास के लोेगों को गंदगी से जूझना नहीं पड़ेगा।

कतरास में शीघ्र चलेगा सफाई अभियान

टैक्सदारोगा वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्षद विनोद गोस्वामी हरिप्रसाद अग्रवाल द्वारा इसको लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया था। इसी आलोक में कतरास के लिए चार ट्रैक्टर एक जेसीबी मशीन भेजी गई है।

कतरास शहर की गंदगी को साफ करने को लेकर कतरास पहुंचा वाहनों का काफिला।

§Âñ€ÅU

ÖæS·¤Ú