भाजपा ही कर सकती है विकास : खां
कतरास | भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा के प्रवक्ता कमाल खां प्रदेश अध्यक्ष काजिम कुरैशी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि राजद, कांग्रेस, जदयू झामुमो हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देने का काम किया। कांग्रेस हमेशा इसका विरोधी रही। झामुमो ने अलग राज्य के आंदोलन को बेचने का काम किया है। जनता प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करे। पार्टी झारखंड का संपूर्ण विकास करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे का विकास कर दिखाएंगे। मौके पर पार्षद हरि प्रसाद अग्रवाल, महेश पासवान, फिरोज रजा, मंजर आलम, श्यामाकांत गुप्ता, मो अमान, सुदाम गिरि, प्रिंस शर्मा, बबलू बर्मन, नरेश साव आदि मौजूद थे