- Hindi News
- ढुल्लू के क्रियाकलाप से उब चुकी है जनता : रणविजय
ढुल्लू के क्रियाकलाप से उब चुकी है जनता : रणविजय
बाघमाराकी जनता वर्तमान विधायक ढुल्लू महतो के क्रियाकलापों से उब चुकी है। क्षेत्र में विकास के बजाय विनाश की स्थिति को देखते हुए जनता जदयू प्रत्याशी जलेवर महतो की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। जनता के आशीर्वाद से इस बार जलेश्वर महतो की जीत सुनिश्चित है। उक्त बातें बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री सह कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह ने गुरुवार को पुराना श्यामबाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बाघमारा की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। इसे बचाने के लिए विकास पुरुष जलेश्वर महतो को इस बार बाघमारा का प्रतिनिधित्व करने का मौका देना होगा। तभी बाघमारा के लोगों का भला हो सकता है। सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगार नौजवानों की फौज खड़ी हो गई है। रोजगार के लिए बेरोजगार दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। मौके पर भोला राम, विकास सिंह, केबी सहाय, मालती देवी, रंजीत कुमार मौजूद थे।
अंगापथरा में पदयात्रा करते कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह।