उत्पाद विभाग का छापा, 5 हिरासत में
कतरास | उत्पादविभाग की टीम ने रविवार को अवैध महुआ शराब के खिलाफ विभिन्न स्थानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए पांचों लोगों को टीम ने अपने साथ ले गई है। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में जावा महुआ भी जब्त किया है।