पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता जागरूकता अभियान चला

स्वच्छता जागरूकता अभियान चला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास | नवयुवकसाईं संगठन की ओर से रविवार को पचगढ़ी बाजार में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ करते हुए संस्था के सचिव महेश कुमार साव ने कहा कि स्वच्छता आनंद का श्रोत है। स्वच्छता में स्वास्थ्य स्फूर्ति है जबकि मलिनता में रोग आलस्य। इसलिए हमें स्वच्छता पर ध्यान देनी चाहिए। उन्होंेने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम में योगदान देकर भारत के नवनिर्माण के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करें। इस दौरान नदी किनारे सूर्य मंदिर से स्वच्छता रैली निकाली गई जो थाना चौक, सिनेमा रोड, कपड़ा पट्टी, मस्जिद पट्टी होते हुए पंजाबी मोहल्ला में जाकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। रैली में अध्यक्ष सुशील खेतान, सचिव महेश कुमार साव, श्रवण खेतान, सहदेव महतो, रितेश कुमार दुबे, संजय गुप्ता, राजेश पांडेय, देवेंद्र यादव, सचिन जायसवाल आदि मौजदू थे।