पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . कतरास

डीबी स्टार . कतरास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . कतरास

राजेंद्रबालिका उच्च विद्यालय, कतरास बाजार में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं राजेंद्र आर्गेनाइजेशन फॉर सोशल इंजीनियरिंग के तत्वावधान में जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके रंगारंग सांस्कृ़तिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान, लोगों का मौलिक अधिकार, कर्तव्य, बाल अधिकार तथा शिक्षा के अधिकार पर परिचर्चा की गई। वरीय न्यायाधीश एके पांडेय ने कहा कि शिक्षा के बिना जागरूकता संभव नहीं है, संविधान की जानकारी नहीं हो सकती है। न्याय की राह में अड़चनें सकती हैं, लेकिन हमें इंसाफ की राह तलाशनी होगी।



उन्होंने लोगों के अधिकारों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। डीएसपी आरसी राम ने छेड़खानी रोकने में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला। इंस्पेक्टर भगवान दास ने कहा कि छेड़खानी करने वालों पर कठोर कदम उठाया जाएगा। एसजेपीयू के प्रदीप पांडेय ने बाल अधिकार पर चर्चा किया। स्वागत भाषण प्राचार्य सुमन मिश्रा ने दिया। शिविर की अध्यक्षता रामअवतार खेमका संचालन उत्तम मुखर्जी ने किया। नासिर खान अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति के गीतों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर नंदकिशोर स्वर्णकार, कमलेश सिंह, विनोद शर्मा, मोहन प्रसाद लाला, कंचन चौरिसया, एके पाठक, चंदन मोदक, श्रवण खेतान, उज्वल चक्रवर्ती आदि उपिस्थत थे।

शिक्षा के बिना जागरूकता संभव नहीं : एके पांडेय

अतिथि को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित करते लोग।