पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को मिलेगी पानी की समस्या से मुक्ति

लोगों को मिलेगी पानी की समस्या से मुक्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरासकोल डंप स्थित दुर्गा कॉलोनी समेत पास के पुराने 200 बीसीसीएल आवासों में रह रहे कर्मियों को अब पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन गंभीर है। यहां के कर्मियों की समस्या दूर कर उसके परिजनों में खुशहाली भरने के लिए रामकनाली फिल्टर प्लांट से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए प्रबंधन ने एक करोड़ रुपए की लागत से पाइप लाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू होते ही यहां के लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखने लगी। लोगों को अब इस बात की उम्मीद हो रही है कि अब उनकी समस्या का समाधान शीघ्र ही कर लिया जाएगा।

^काॅलोनी के लोगों की पानी की समस्या दूर करने के लिए प्रबंधन गंभीर है। अब यहां के लोगों को रामकनाली फिल्टर प्लांट से पानी की आपूर्ति होगी। लोगों की परेशानी दूर होगी। \\\'\\\' एकेदत्ता, जीएम, क्षेत्र संख्या चार

कॉलोनी के 300 आवासों को मिलेगा लाभ

दुर्गाकाॅलोनी के 200 पुराने आवास तथा नवनिर्मित कॉलानी के 100 से अधिक परिवारों को अब पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। पाइप लाइन का कार्य महज कलाली फाटक से भगत सिंह चौक तक बाकी है। भगतसिंह चौक में इस पाइप को पहले से बिछी पाइप में जोड़ दिया जाएगा।

लोग रहते हैं परेशान

बतातेहैं कि प्रबंधन ने दुर्गा कालोनी में रह रहे कर्मियों के पानी की समस्या को दूर करने के लिए पहले डीप बोरिंग कराया। फिर कतरास जलापूर्ति योजना से पानी आपूर्ति कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों योजनाएं सफल नहीं सकी। जिससे यहां के कर्मी उसके परिजन काफी परेशान रहते हैं। साथ ही यहां रोजाना पानी की समस्या को लेकर दो-चार होना पड़ता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए प्रबंधन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए पानी की समस्या दूर करने का बीड़ा उठाया। इसके लिए प्रबंधन ने पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया है।

पानी मुहैया कराने को किया जा रहा पाइप लाइन बिछाने का काम।