पारा शिक्षकों ने लिया घेराव का निर्णय
कतरास | झारखंडप्रदेश शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ बाघमारा प्रखंड की बैठक गुरुवार को चंदन मोदक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षकों के समायोजन एवं नियमित समय पर मानदेय भुगतान की मांग को लेकर 14 फरवरी को झारखंड शिक्षा परियोजना रांची का घेराव किया जाएगा।