पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता : ढुल्लू

क्षेत्र की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता : ढुल्लू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास | बाघमाराविधायक ढुल्लू महतो ने रविवार को पोचरी बस्ती में पीसीसी सड़क का उद्‌घाटन किया। इस पीसीसी सड़क का निर्माण विधायक मद से किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या का समाधान करना पहली प्राथमिकता है। जनता समस्याओं की जानकारी मुझे देने का काम करे, मैं समस्या का समाधान करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि चुनाव समीप देख कुछ लोग बयानबाजी कर जनता को दिगभ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बाघमारा की जनता समझदार है। क्षेत्र की जनता यह जानती है कि उनके लिए कौन क्या कर सकता है। इसलिए जनता ऐसे लोगों के बहकावे में आने वाली नहीं हैं। विधानसभा चुनाव में एेसे लोगों को यह पता चल जाएगा कि जनता किसके साथ है। झाविमो के वरीय नेता छोटन अंसारी ने कहा कि विधायक की कार्यशैली से क्षेत्र की जनता खुश है। मौके पर अनवर अंसारी, अख्तर मास्टर, जगरनाथ राय, किस्टो सिंह, कुदूस अंसारी, इम्तियाज अंसारी मौजूद थे।