पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाघमारा पुलिस ने किया चोरी मामले के उद्‌भेदन का दावा, दो गिरफ्तार

बाघमारा पुलिस ने किया चोरी मामले के उद्‌भेदन का दावा, दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमराबाघमारा रोड स्थित तेलोटांड़ की एक दुकान में बाघमारा पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर साहू कम्युनिकेशन एवं मां अंबे इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई चोरी के मामले का उद्‌भेदन करने का दावा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी गए बल्ब सहित कई सामान जब्त किए हैं। वहीं मौके से दो युवक पंकज कुमार एवं प्रकाश चौहान कोे पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद पांडेडीह स्थित एक आवास से चोरी गया एक कंप्यूटर सेट भी बरामद किया है। वहीं पुलिस इस मामले में अन्य तीन लोगों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि खानूडीह स्टेशन रोड स्थित साहू कम्युनिकेशन एवं मां अंबे इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान से 18 सितंबर की रात अपराधियों ने एक लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ किया था। इस संबंध में बाघमारा थानेदार नेहना टोपनो ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी। गिरफ्तार युवकों को जेल भेजा जाएगा।