भाइयों के बीच मारपीट, तीन धराए
कतरास | शहरके भगत मुहल्ला में दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद के कारण देर रात कतरास इलाका अशांत हो गया। देर तक लाठी-डंडा का प्रयोग होता रहा और लोग एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते रहे। कतिपय लोगों के हस्तक्षेप के बाद ही मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि रविवार की रात दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। लड़ाई झगड़े की अावाज सुनकर मुहल्लेवासी पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच बात इतनी बढ़ गई कि लोग एक दूसरे के खून के प्यासे नजर आए। कतरास थाने के थानेदार सतीश कुमार सिन्हा समेत तमाम पुलिस मौके पर पहुंची और तीन रिश्तेदारों को पकड़कर थाना ले आई।