- Hindi News
- आरएसएस की बैठक में सामूहिक कन्या पूजन का निर्णय
आरएसएस की बैठक में सामूहिक कन्या पूजन का निर्णय
कतरास . राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ के सेवा विभाग की बैठक में एक अक्टूबर को वंचित एवं प्रबुद्ध समाज के सामूहिक कन्या पूजन का आयोजन रेलवे कॉलोनी पचगढ़ी में किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित महानगर कार्यवाहक सुनील कुमार ने कहा कि संघ ने अपने वंचित समाज की बेटियों एवं प्रबुद्ध समाज की बेटियों की सामुहिक रूप से पूजन तथा संगत- पंगत की योजना की है। इस कार्यक्रम में 108 कन्याओंे को स्नेह आमंत्रित किया गया है। कुमार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का सहजता के साथ एक दूसरे के घर आने जाने, खाने पीने का संस्कार जितना बढ़ेगा समाज उतना ही सबल एवं प्रबल होगा। बैठक में नगर सेवा प्रमुख रामकुमार साहु के अलावा करीब एक दर्जन लोग मौजूद थे।