- Hindi News
- अब जमुुआटांड़ के ग्रमाीणों काे मिलने लगा पीने का पानी
अब जमुुआटांड़ के ग्रमाीणों काे मिलने लगा पीने का पानी
जमुआटांड़की जलापूर्ति योजना मंगलवार को शुरू कर दी गई। विधायक ढुल्लू महतो ने इसका उद्घाटन किया। ग्रामीणों में इससे काफी खुशी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब उन्हें लगातार पीने का शुद्ध पानी मिलता रहेगा। इसके लिए उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। गंदा पानी पीने की मजबूरी भी खत्म होगी।
गौरतलब है कि भास्कर ने अपने 29 अगस्त के अंक में ‘बिजली कनेक्शन के बिना प्यासी 5000 की आबादी’ शीर्षक से इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ही पीएचईडी के अफसर हरकत में आए। उन्होंने जलापूर्ति संयंत्र में बिजली कनेक्शन का काम पूरा कराया। लोगों ने भास्कर को इसके लिए धन्यवाद दिया। मौके पर मुखिया सुरेश कुमार महतो, जेई प्रमोद सिंह, आनंद मंडल, बीआरसी के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार, गोविंद मंडल, दर्शन सिंह, सुशील सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। इस योजना का लाभ जमुआटांड़ के अलावा फाटामाहुल पंचायत के लोगों को भी मिलेगा। इसको लेकर लोगों काफी खुशी व्याप्त है।
छोटानगरी में शुरू नहीं हुई जलापूर्ति
इधर,गंडूवा और बैजकारटांड़ के निवासियों को पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। वहां बिजली कनेक्शन के लिए कागजी प्रक्रिया हुई है। समिति गठित हुई है। बावजूद जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण लोग पीने के साफ पानी से वंचित हैं।
जमुआटांड़ में जलापूर्ति योजना शुरू कर दी गई है। हालांकि गंडूवा में बिजली कनेक्शन का काम पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण वहां जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। जल्द ही उसे चालू कर दिया जाएगा। \\\"\\\" प्रमोदकुमार सिंह, जेई,पीएचईडी
भास्कर में 29 को छपी थी खबर।
जमुआटांड़ में जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करते विधायक ढुल्लू महतो।