पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने किया आवागमन ठप

ग्रामीणों ने किया आवागमन ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास | केशलपुरमार्ग में नए पुल के निर्माण कार्य के कारण आवागमन में व्यवधान होने से नाराज आसपास के लोग सोमवार को गोलबंद हो गए। आक्रोशित लोगों ने उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया। बाद में प्रबंधन आंदोलनकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। प्रबंधन ने वार्ता के बाद आवागमन को सुचारु बनाने के लिए कार्य शुरू करा दिया। वार्ता में प्रबंधन ने कहा कि कार्य संपन्न होने के बाद लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। वार्ता में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी केआर सत्यार्थी, सिविल इंजीनियर आरके सिन्हा, एस चटर्जी आंदोलनकारियों की और से मुखिया सुरेश महतो, कंचन महतो, राजेंद्र प्रसाद राजा, मोना महतो, दिलीप महतो आदि शामिल थे।