- Hindi News
- पानी के साथ रोजगार की समस्या होगी दूर : महतो
पानी के साथ रोजगार की समस्या होगी दूर : महतो
छाताबददस नंबर में जदयू की सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो को पांच साल मौका दिया, लेकिन उन्होंने जनता को धोखा देने का काम किया। बेरोजगार युवाओं को दो हजार रुपए में पूरे पांच वर्षों तक गुलामी कराने का काम किया। यहां मुख्य रूप से एक मात्र पानी की समस्या है, जिसे विधायक ने नजरअंदाज किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि पानी के नाम पर यहां राजनीति हो रही है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए उन्हें विधानसभा में आवाज उठाना चाहिए था। कहा कि बाघमारा की जनता ने मौका दिया तो हर समस्या के साथ बेरोजगारी दूर करने कतरास जलापूर्ति योजना का पानी यहां के लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। बेरोजगारों में उर्जा भरने का काम करेंगे। श्यामडीह सचिवालय में सोमवार को जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जमरुद्दीन अंसारी संचालन करीम अंसारी ने किया।