कतरास कॉलेज में स्वच्छता अभियान
कतरास . कतरासमहाविद्यालय कतरास में शुक्रवार को एनएसएस इकाई के स्वच्छता अभियान का उद्घाटन प्राचार्य डाॅ पीके झा ने किया। उनके नेतृत्व में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर की सफाई की। साथ ही कॉलेज को पूर्ण स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। ताकि स्वास्थ्य ठीक रहे और पढ़ाई का अनुकूल वातावरण बन सके। प्राचार्य डाॅ पीके झा ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है।