पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में जांच के बाद 54 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया चिरकुंडा

शिविर में जांच के बाद 54 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया चिरकुंडा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ीयुवा मंच की कतरास शाखा द्वारा रविवार को कतरास नगर मुफ्त नेत्र जांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन राजस्थानी समाज भवन में किया गया। शिविर का उद्‌घाटन समाजसेवी पवन अग्रवाल द्वारा किया गया। शिविर में रघुनाथपुर खरकिया मेमोरियल आई हास्पिटल चिरकुंडा के चिकित्सकाें द्वारा 205 लोगों के नेत्र की जांच की गई। जिसमें 54 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। इन्हें ऑपरेशन के लिए चिरकुंडा स्थित रघुनाथपुर खरकिया मेमोरियल आई हास्पिटल भेजा गया। उद्‌घाटन के मौके पर रामअवतार खेमका, संतोष जालान, महेश पासवान, हरि प्रसाद अग्रवाला, अनिल अग्रवाल, सुरेश शर्मा, प्रेम शंकर अग्रवाल आदि मौजूद थे। मायुमंच के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने सभी का स्वागत किया।

कतरास में मारवाड़ी मंच की ओर से आयोजित नेत्र जांच शिविर में महिला की आंखों की जांच करते चिकित्सक।

खबरें और भी हैं...