पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधाओं से वंचित जनता की ओर नहीं है किसी का ध्यान

सुविधाओं से वंचित जनता की ओर नहीं है किसी का ध्यान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> सांसद, विधायक पार्षद भी हैं मौन पानी और बिजली की अनियमित अापूर्ति ने बढ़ाई परेशानी

रमेशसिंह | कतरास

पूराशहर गंदगी से बजबजा रहा है, गंदगी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कतरास शहर स्थित सब्जीपट्‌टी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि का इस आेर ध्यान नहीं है। स्कूल जाने वाली छात्राओं को नाक पर हाथ रखकर पार होना पड़ता है। दुर्गंध से लोगों की नाक फट रही है। इसके लिए जिम्मेवार कौन यह प्रश्न कौंध रहा है कतरास के अाम नागरिक स्कूली छात्राओं के कानों में। इस मार्ग से होकर गुजरने वाली छात्राओं बाजार के लोगों का कहना है कि सांसद, विधायक पार्षदों को इस ओर देखने तक की फुर्सत नहीं है। इन सभी को लोगों की मूलभूत समस्या नाली-गली की सफाई, पानी बिजली से कोई लेना देना नहीं है। विगत दिनों वार्ड संख्या एक के पार्षद विनोद गोस्वामी वार्ड संख्या दो के पार्षद हरि प्रसाद अग्रवाल तथा भाजपा के कतरास मंडल अध्यक्ष विनय सिंह ने पत्रकार वार्ता कर घोषणा की थी कि दो दिन के भीतर सफाई कार्य नहीं हुई तो शहर में जमे कचरे को उठाकर बस स्टैंड स्थित नगर निगम कार्यालय के समीप फेंका जाएगा। घोषणा के तीन दिन गुजर गए, लेकिन रविवार की रात बारह बजे तक शहर में गंदगी जस की तस पड़ी हुई है।

बिजली व्यवस्था से भी लोग परेशान

शहरवासियों का कहना है कि पिछले एक माह से बिजली रानी की आंखमिचौनी लोड शेडिंग से आम लोग परेशान हैं। इससे जनप्रतिनिधियों का कोई लेना देना नहीं है। लोग बिजली के अभाव में परेशान हैं। बच्चे बूढ़े गर्मी से बीमार पड़ रहे हैं। शनिवार की रात शहर में मात्र पांच घंटा के आसपास बिजली आपूर्ति हो पाई। रविवार को सुबह साढ़े छह बजे बिजली गुल हुई जो दोपहर दो बजे आई। लोगों ने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर सुबह में विभाग के िखलाफ जमकर नारेबाजी की।

पानी के लिए लोग कर रहे त्राहिमाम

शहरमें चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। माडा द्वारा पिछले कई माह से दो दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन शनिवार को दो दिन बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। शनिवार की शाम एसडीओ चंद्रमाेहन प्रसाद ने कहा कि माडा कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। बावजूद रविवार को पानी की आपूर्ति की जाएगी, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हुई। पानी को लेकर कई स्थानों पर महिलाएं डेगची गैलन