मोटिया मजदूर संघ का स्थापना दिवस मना
कतरास | कतरासपचगढ़ी बाजार मोटिया मजदूर संघ का 19वां स्थापना दिवस कतरी नदी के समीप स्थित मोटिया मजदूर भवन में मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष सह पार्षद महेश पासवान ने कहा कि मोटिया मजूदर संघ मेहनतकश गरीबों का संगठन है। मोटिया मजूदर हर मौसम में कठोर परिश्रम कर व्यवसायियों के व्यापार की वृद्धि में पूर्ण सहयोग करते हैं। पासवान ने कहा कि उनके कठिन परिश्रम की पारिश्रमिक उन्हें नहीं मिल पाती है। पासवान ने मजदूरों को बीमा, वृद्धा पेंशन, लाल कार्ड, अंत्योदय कार्ड तथा ठेला मुहैया कराने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रिका सिंह तथा संचालन हरिप्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम में दर्जनाधिक मोटिया मजूदरों ने भाग लिया। इस दौरान संघ का पुनर्गठन किया गया। इसमें संरक्षक पार्षद हरिप्रसाद अग्रवाल महेश पासवान, इंद्रदेव पासवान, मुन्ना सिद्दीकी, अध्यक्ष सोनू शर्मा चुने गए।