पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का निर्णय

स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास | सर्वोदयशिशु विद्या मंदिर, अंगारपथरा में साईं संगठन की बैठक किशोर मोदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संगठन की ओर से स्वच्छता एवं जागरूकता आंदोलन चलाने पर भी सहमति बनी। संस्था के सचिव महेश कुमार साव ने कहा कि जनता के सहयोग से ही भारत स्वच्छ स्वस्थ बनेगा। इसमें सभी की सहभागिता अनिवार्य है। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के कोषाध्यक्ष श्रवण खेतान ने किया। बैठक को सहदेव महतो, किशोर मोदी, रितेश कुमार दुबे, सुशील खेतान, ओंकार प्रसाद, रामजीवन राय आदि ने संबोधित किया।