पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए विधायक : जलेश्वर

जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए विधायक : जलेश्वर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाघमाराप्रखंड स्थित मालकेरा क्षेत्र की चार पंचायतों की बूथ कमेटी के विस्तार को लेकर जनता दल यू की बैठक रविवार को बाडूघुटू में गििरश महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के चार पंचायत मालकेरा दक्षिण, कुमारजोरी, कंचनपुर तथा मालेकरा उत्तर में दर्जन भर बूथों के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक स्टेयरिंग कमेटी बनाई गई। जिसमें बूथ स्तर के पदाधिकारी को बूथ की जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि वर्तमान विधायक ने बाघमारा के युवक एवं आम जनता के साथ धोखा किया है। िजस विश्वास उम्मीद के साथ क्षेत्र की जनता ने उन्हें बाघमारा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया था, उस पर विधायक खरा नहीं उतर पाए। महतो ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही बाघमारा की जनता उनसे पांच वर्ष का हिसाब लेगी। कहा कि अगर उन्हें पुन: बाघमारा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो आने वाला समय बाघमारा की जनता के लिए सुखमय होगा। बैठक का संचालन महादेव महतो ने किया। बैठक में देबू महतो, साहेबराम महतो, उमेश सिंह, नीलकंठ सिंह, रखाल दे, अजय पासवान, चक्रधर राय, रवींद्र पासवान, नागेश्वर पासवान, गोपाल महतो, कुंदन झा मौजूद थे।

बाड़ूघुटू में जदयू की बैठक में मौजूद जलेश्वर महतो।