पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मी के घर से एक लाख रुपए की संपत्ति चोरी

कर्मी के घर से एक लाख रुपए की संपत्ति चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम

कतरासथाना क्षेत्र की रामपुर बस्ती में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने टिस्को कर्मी सपन सरकार के आवास में धावा बोलकर नगदी समेत एक लाख रुपए के जेवरात की चेारी कर ली।

घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। एक पखवारा पूर्व भी दो दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने टिस्को कर्मी के आवास में धावा बोलकर डकैती का प्रयास किया था। भुक्तभोगी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यहहै घटना

बतातेहैं कि रामपुर निवासी सपन सरकार टिस्को भेलाटांड़ आदर्श नगरी में रहता है। सुबह शाम सपन के परिजन रामपुर स्थित घर में बत्ती जलाने पूजा करने आते हैं। रात को कोई एक सदस्य वहां सोता है। शनिवार की सुबह सपन की प|ी पूजा पाठ कर क्वार्टर गई। रात को जब वह पुन: रामपुर आवास गई तो अंदर का दृश्य देख भौंचक रह गई। अलग अलग कमरे में रखा अलमीरा खुला हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर में रखे तीन हजार नगद समेत करीब एक लाख रुपए मूल्य के सोना चांदी के जेवरात गायब थे।

बताते हैं कि अपराधी पहले चहारदीवारी फांदकर अंदर आए और किचन के ग्रील को आरी से काटा। इसके बाद किचन से होकर अंदर कमरों में अाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रात को घटना की जानकारी होने पर भारी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद वापस चली गई।

^भुक्तभोगी द्वारा लिखित शिकायत दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।- सतीशकुमार सिन्हा, थानाप्रभारी, कतरास

आदर्श नगरी में टिस्को कर्मी से जानकारी लेती पुलिस।