पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाघमारा में गुंडाराज कायम : सिंह

बाघमारा में गुंडाराज कायम : सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेेेतुलमूड़ी22/12 बस्ती में बुधवार को बिहार जनता खान मजदूर संघ कांग्रेस द्वारा सभा का अायोजन किया गया। सभ के दौरान दजनाधिक युवकों ने संघ के महामंत्री के प्रति आस्था जताते हुए संघ पार्टी का दामन थामा। शामिल होने वाले सभी युवाओं का स्वागत महामंत्री ने फूल-माला पहनाकर किया। सभा को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कहा कि उनकी शालिनता को कोई उनकी कमजोरी समझने का प्रयास करें। यदि किसी ने आंख दिखाने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप एक मंच और एक पार्टी का दामन थामे। आपका अधिकार आपको अवश्य मिलेगा। सिंह ने कहा कि बाघमारा में वर्तमान में गुंडाराज कायम हो गया है। यहां जलमंत्री रहने के बावजूद चारों ओर पानी की समस्या बनी हुई है। वर्तमान विधायक के कार्यकाल में भी बाघमार का विकास नहीं हो सका। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसे पहचानने की जरूरत है। मौके पर पप्पू खान, डेविड हुसैन, नौशाद हुसैन, शमीम खान, मो कलाम, अली हसन, विशाल चौहान थे।

सभा को संबोधित करते बिजखामसं के महामंत्री रणविजय सिंह।