- Hindi News
- शॉर्टकट से दुर्घटना की संभावना बढ़ती है : डीटी
शॉर्टकट से दुर्घटना की संभावना बढ़ती है : डीटी
> कतरास क्लब में दो दिवसीय सेमिनार आयोजित
भास्करन्यूज | कतरास
कतरासक्लब में कार्यपद्धति, सुरक्षा, उत्पादन उत्पादकता पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार बुधवार को संपन्न हो गया। बीसीसीएल के निदेशक तकनीक अशोक सरकार ने कर्मी एवं अधिकारियों को कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि खदान में अब नई तकनीक लाई जा रही है। इस तकनीक से सुरक्षित ढंग से उत्पादन उत्पादकता बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। सुरक्षा मामले में कंपनी ने कई कदम उठाए हैं। इसमें सफलता भी मिली है। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि शॉर्टकट का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। शॉर्टकट को छोड़कर प्रोपर सिस्टम से काम करना चाहिए। तभी सुरक्षा के साथ उत्पादन का का लक्ष्य पूरा हो सकता है। कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सरकार ने कहा कि अनसेफ खदान में किसी भी हालत में काम नहीं किया जाए। अनसेफ खदान की जानकारी अधिकारियों को दें। कहा कि खदान एक परिवार है। यहां अनुशासन का पालन करना होगा। डीटी ने कहा कि समय के साथ दुनिया बदल रही है। इसके साथ हमें भी बदलने की आवश्यकता है। मौके पर जीएम एके दत्ता, जेपी गुप्ता, आरके सिंह, जीएम सुरक्षा (मुख्यालय) सुरेंद्र सिंह, आशीष द्विवेदी, केडी प्रसाद, डी मित्तल, तपन चक्रवर्ती, एसके अग्रवाल मौजूद थे।
सेफ्टी जागरूकता शिविर में मौजूद अधिकारी।