भूली | ब्लाॅकसेक्टर पांच स्थित दुर्गा मंडप प्रागंण में शनिवार को मां भगवती जागरण का आयोजन होगा। जागरण समिति के सदस्य मनोज सिंह ने बताया कि जागरण में जहानाबाद के गायक अनीस अलबेला, जमशेदपुर की गायिका पूजा झा, अंडाल की गायिका सुरभि सिंह एवं कतरास के जय हो म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार शामिल होंगे।