डाल्टनगंज से कतरास पहुंचा पूजा का शव
सिजुआ | कतरासथाना क्षेत्र के टिस्को आदर्श नगरी की बहू की मौत डाल्टनगंज में हो गई। मृतका का शव यहां पहुंचते ही जहां पूरे इलाके में माहौल गमगीन हो गया, वहीं लोगों में मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ आक्रोश देखा गया। कई लोगों ने मृतका के पति के साथ उलझने का प्रयास किया, लेकिन कंचनपुर के मुखिया सीताराम भुइयां ने बीच बचाव कर आक्रोशित लोगों को शांत किया। रात को शव पहुंचते ही कॉलोनी के लोग काफी उग्र हो गए और मृतका के ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद कतरास पुलिस मौके पर पहुंची। इधर डाल्टनगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता सहित उनके साथ पहुंचे अन्य लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके कारण मृतका का शव 12 घंटा से ज्यादा देर तक ससुराल के बाहर पड़ा रहा। मृतका पूजा दरिपा के पिता फटीक कुंडू ने पुलिस काे दी गई लिखित शिकायत में दहेज के लिए ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने एवं साजिश रचकर मार डालने का आरोप लगाया है।