बैठक में संगठन की मजबूती पर बल
कतरास | कतरासबाजार के मिश्रा टोला में झाविमो की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सूर्यदेव मिश्रा ने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो ने हर सुख दुख में बाघमारा की जनता का साथ दिया है। उन्होंने जनता की समस्या का समाधान किया है। बाघमारा के पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने ऐसा कभी नहीं किया। मौके पर पार्टी के दर्जनों समर्थक मौजूद थे।
आठटन कोयला जब्त : लोयाबाद
सिजुआक्षेत्रीय सीआईएसएफ दल ने सोमवार की शाम एकड़ा बासुदेवपुर से करीब 8 टन कोयला जब्त किया है। जब्त कोयले को सीआईएसएफ ने बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया है। छापेमारी का नेतृत्व इंस्पेक्टर रवि रंजन सिंह ने किया।