- Hindi News
- रेलवे के दिए नोटिस से दुकानदारों में हड़कंप
रेलवे के दिए नोटिस से दुकानदारों में हड़कंप
कतरास | कतरासगढ़स्टेशन के समीप रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकान चलाने वालों के खिलाफ सीनियर सेक्शन इंजीनियर(डब्ल्यू) द्वारा नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में दुकानदारों को तीन दिन के अंदर स्थल खाली करने को कहा गया है। तीन दिन पूर्व अतिक्रमित दुकानदारों को नोटिस दिया गया था। सोमवार को तीसरा दिन पूरा हो गया। दुकानदारों का कहना है कि रेल प्रबंधन को अगर दुकानों को हटाना था तो छह माह पूर्व नोटिस देनी चाहिए थी।
रेलवे ने स्टेशन रोड के इन्हीं दुकानदारों को नोटिस जारी किया है।