एसयूवी की टक्कर से तीन लोेग जख्मी
कतरास | राजगंज-भटमुरनापथ के तिलाटांड़ पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को दोपहर में एसयूवी की चपेट में आने से बाइक सवार भेलाटांड़ निवासी मो अलताफ, प|ी नूरजहां खातून पांच वर्षीय बच्चा जख्मी हो गया। लोगों ने जख्मियों को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में दाखिल कराया, जहां सभी इलाजरत हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बताया कि मो अलताफ कतरास बाजार से भेलाटांड़ अपना आवास जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एसयूवी संख्या जेएच10टी/8992 की चपेट में गई।