पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कतरास . मारवाड़ीमहिला समिति, कतरास ने गुरुवार को गंगा गौशाला

कतरास . मारवाड़ीमहिला समिति, कतरास ने गुरुवार को गंगा गौशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास . मारवाड़ीमहिला समिति, कतरास ने गुरुवार को गंगा गौशाला कतरास के गोवंशों के चारा के लिए सहयोग राशि प्रदान की। मौके पर गोशाला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, बाबा संतोष भाई, मैनेजर कुंवर जीआदि मौजूद थे। इस अवसर पर कतरास शाखा की मंजू पटवारी ने कहा समिति द्वारा गोवंशों को चारा के लिए 21 हजार नगद तथा चार हजार रुपए का चारा उपलब्ध कराया गया है। समिति सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती है। समिति द्वारा इस वर्ष गरीबों की शिक्षा के लिए सहयोग िदया गया है। शहर के एक विद्यालय में जमीन पर बैठकर पढ़ने वाले बच्चों को लेकर समिति गंभीर है।



गौशाला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बाल कल्याण ट्रस्ट श्यामडीह के अलावा सभी वर्गों से सहयोग प्राप्त हो रहा है। गौशाला में अब तक 1775 गौवंश हैं। जिसमें से मात्र 600 किलो दूध गौशाला को मिल रहा है। मौके पर समिति की संगीता जालान, वीणा राजगढ़िया, सरोज राजगढ़िया, अंशु अग्रवाल, संगीता केडिया, कविता अग्रवाल, राखी, स्वेता, कंचन, निशा, संजू, मितू, पूनम, सीमा आदि मौजूद थीं।

कतरास गाेशाला में मवेशियों को चारा खिलातीं मारवाड़ी समाज की महिलाएं।

मारवाड़ी महिला समिति ने गोवंश के चारे के लिए दी सहयोग राशि