पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्डधारियों के बीच धोती,साड़ी वितरित

कार्डधारियों के बीच धोती,साड़ी वितरित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|कतरास/तेतुलमारी/सोनारडीह

निचितपुरवन पंचायत के गोपालपुर स्थित विमल चंद्र मंडल के जन वितरण प्रणाली की दुकान में शनिवर को लाल कार्ड अंत्योदय कार्डधारियों के बीच धोती, लुंगी साड़ी का वितरण किया गया। वस्त्रों का वितरण मुखिया आमना खातून के हाथों किया गया। इस दौरान 209 धोती, 348 साड़ी 139 लुंगी का वितरण किया गया। मुखिया आमना खातून ने कहा कि पंचायत के तमाम जरूरतमंदों को धोती साड़ी दिया जाएगा। मौके पर पंचायत सेवक कुशल राम महतो, उप मुखिया नवर| दास, मो जावेद, सुरेंद्र दास, वासुदेव दास आदि थे। इधर, मोहलीडीह पंचायत स्थित मुख्तार आलम की जनवितरण प्रणाली की दुकान में मुखिया मो आजाद पंचायत समिति सदस्य मो इसराफील द्वारा धोती, साड़ी लुंगी का वितरण किया गया। वहीं नगरीकला दक्षिण के मुखिया अशोक ठाकुर के नेतृत्व में क्षेत्रके पीडीएस दुकानों में वस्त्राें का वितरण हुआ। छोटा नगरीकला पंचायत में मुखिया नरेश महतो की अगुआई में कपड़ों का वितरण किया गया। दूसरी ओर सिनीडीह पंचायत के वार्ड नंबर छह स्थित जनवितरण प्रणाली की दुकान में मुखिया गीता देवी ने जरूरतमंदों के बीच साड़ी, धोती लुंगी का वितरण किया। इस दौरान लोगों के बीच 207 साड़ी, 83 लुंगी 124 धोती का वितरण किया गया। मौके पर टुनू वर्णवाल, वीणा मुंडा, संगीता देवी, सुबल चंद्र नायक, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।

कतरास के निचितपुर वन की मुखिया धोती साड़ी का वितरण करती।