पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन चालकों से लूटपाट

वाहन चालकों से लूटपाट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुटकी|करकेंद स्थितएकड़ा पुल के समीप युवकों के एक दल ने शनिवार की सुबह करीब आधा दर्जन वाहन के चालकों से लूटपाट मचाने के साथ कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। युवकों ने दिनदहाड़े करीब एक घंटे तक करकेंद-कतरास रोड पर आतंक मचाया। युवकों का सरगना एकड़ा का लाल पासवान बताया जाता है, जिसने पिछले कई दिनों से आतंक मचा रखा है। अापराधिक छवि का होने के कारण स्थानीय लोग भी विरोध नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस भी घटना के प्रति गंभीर नहीं दिखी। सुबह आठ बजे जब आम लोग नित्य क्रिया से निपट रहे थे, उसी समय एकड़ा के चार युवक रोड रॉबरी में जुटे थे। सड़क से गुजर रहे दाे पहिया भारी वाहनों को निशाना बना रहे थे।



शेरघाटी निवासी बीआर02डब्ल्यू/2544 के चालक मंजर खान से पांच हजार रुपए, डुमरा निवासी शनिचर ठाकुर से दो सौ रुपये लूट लिए। करकेंद के एक युवक का मोबाइल छीन लिया। इनके अलावा अन्य कई वाहनों को निशाना बनाया। मारुति ट्रक के भी शीशे तोड़ डाले। एक बाइक सवार को पत्थर मारकर घायल कर दिया। घटना के विरोध में चालकों ने करकेंद कठगोला के पास सड़क को जाम कर दिया। पुटकी पुलिस के पहुंचने के बाद सड़क जाम हटा।

वर्जन

लाल पासवान की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसके परिजन उसे ले गए। ट्रक चालकों को समझा दिया गया।

जेपी टोप्पो, थाना प्रभारी, पुटकी