अन्याय के खिलाफ एकजुट हों : सुभाष
कतरास |कोलमुरना, लेढ़ीडूमर बेहराकुदर में ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिप सदस्य सुभाष राय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लोगों को एकजुट होना होगा। गलत कार्यों का विरोध करने के लिए लोगों को सक्रियता बढ़ानी होगी। कहा कि जनता का राज चुका है। ऐसे चुप बैठने से गलत कार्य करने वालों को बढ़ावा मिलते रहेगा। कुछ नेता अपनी हुकूमत बताने का काम कर रहे हैं। कहा कि इतिहास गवाह है जनतंत्र में जनता से ऊपर कोई नहीं है। जनता के जख्मों में मरहम लगाने का काम करें। मौके पर बैजनाथ सिंह, गौतम मंडल, सुदेश दास, राजेश सिंह मौजूद थे।