नीरज पर लगाए गए आरोप की निंदा
कतरास |जमसं की आपात बैठक बुधवार को अंगारपथरा में संपन्न हुई। बैठक के दौरान संघ समर्थकों ने महाप्रबंधक आरबी कुमार द्वारा संघ के महामंत्री नीरज सिंह पर लगाए गए आरोप की निंदा करते हुए इसे बेबुनियाद बताया। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह ने की। मौके पर संघ के दर्जनों समर्थक मौजूद थे।